साईकिल से जाने आने में समय बचेगा पढ़ाई का समय अधिक मिलेगा
October 26, 2024 | by janmatnews.co.in
सिहोरा…शासकीय यशोदा बाई अग्रवाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साईकिल वितरण योजना अंतर्गत कक्षा 9 वीं की पात्र 34 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया , उक्त कार्यक्रम नगर पालिका सिहोरा अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे के मुख्य आतिथ्य, पार्षद श्रीमती गौरा देवी विश्वकर्मा, शहर के गणमान्य नागरिक राकेश पहारिया बाबा के विशिष्ट आतिथ्य की गरिमामयी उपस्थिति तथा संस्था प्राचार्य जे एल खांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छात्राओं को साईकिल प्रदान की गई तो छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उमंग स्पष्ट परिलक्षित हो रही थी।छात्राओं ने अतिथियों से कहा कि निशुल्क साइकिल मिलने से उन्हें काफी खुशी है और अब उन्हें अपनी स्कूल तक आने-जाने में कोई समस्या नहीं होगी। वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, साथ ही शिक्षा पर उनका फोकस और मजबूत होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या दिलीप दुबे ने सभी छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और साथ में विद्यालय और नगर का नाम रोशन करने की अपेक्षा प्रकट की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पालकों अभिभावकों एवं समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट शिक्षक जयप्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। सहयोगी शिक्षकों में बलराम बर्मन, अक्षय चौदहा,जन शिक्षक श्यामराव मांडेलकर, अरविन्द तिवारी,महेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS
View all