सिहोरा आबकारी ने जप्त की 35 लीटर कच्ची शराब एवं 1050 किलोग्राम महुआ लाहान
November 25, 2024 | by janmatnews.co.in
सिहोरा.. आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन , सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा अंतर्गत ग्राम मझगवा मे अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई जहां पर गिदुरहा, प्रतापपुर, टिकुरी एवं पाराखेडा से कुल 35 लीटर हाथ भट्टीशराब एवं लगभग 1050 kg महुआ लाहन बरामद किया गया । कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित मूल्य 110250/-रु है | सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,(च )के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज किये गये

कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी एवं आबकारी मुख्य आरक्षक नेकलाल बागरी एवं आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी, अशोक सिंह बघेल एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें
RELATED POSTS
View all