6 August 2026

सिहोरा पुलिस द्वारा की गई जुआ रेड कार्यवाही 06 जुआड़ी पुलिस की

0

जबलपुर….पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला जबलपुर श्री सूर्यकान्त शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिहोरा श्रीमती पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिहोरा के निर्देशन मे थाना सिहोरा पुलिस टीम को काम्बिंग गस्त के दौरान बुधवार को रात्रि के समय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहसाम मे एक खेत मे कुछ लोग तास पत्तो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मूखबिर के बताये स्थान ग्राम मोहसाम पंचायत भवन के पास पहुंचकर खेतो की तरफ देखने पर एक खेत मे आग के ऊजाला मे कुछ लोग तास पत्तो से रूपये पैसो के दांव लगाते हुए जुआ खेलते दिखे जिन्हे हमराह स्टाप की मदद से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई जो जुआडी 1. अनुश्री उर्फ अनुशील उर्फ जानू साहू निवासी सिहोरा 2. रीतिक यादव निवासी सिहोरा 3. मनमोहन उर्फ मन्नू लोधी निवासी मोहसाम 4. सचिन उर्फ सच्चू पटेल निवासी सिहोरा 5. जुबेर खान निवासी सिहोरा 6. सत्यम पटेल निवासी सिहोरा के तास पत्तो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले तथा दो-तीन जुआडी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये पकड़े गये जुआडियो के पास व फड़ से कुल 7,170/- रूपये एवं 52 ताश के पत्ते मिले तथा पकड़े गये जुआड़ी सत्यम पटेल के पास से एक बटनदार धारदार चायना चाकू मिला। आरोपियो के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपी सत्यम पटेल के पास एक बटनदार धारदार चायना चाकू अवैध रूप से मिलने से आरोपी के विरूध्द धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया तथा अपराध जमानतीय होने से आरोपियो को नोटिस तामील कर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। जो उपरोक्त जुआडी जुआ पकड़ जाने की बात को लेकर आपस मे वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा करने लगे जिन्हे मौके पर गिरफ्तारी के अलावा अन्य कोई विकल्प न होने से उपरोक्त जुआडियो को धारा 170 बीएनएसएस (151) जा. फौ.) के तहत समक्ष गवाहो के प्रथक प्रथक गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उपरोक्त जुआडियो के विरूध्द इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय (तहसील कोर्ट सिहोरा) के समक्ष पेश किया गया तथा माननीय न्यायालय से उपरोक्त जुआडियो का 06 किता जेल वारंट प्राप्त कर उपजेल सिहोरा मे दाखिल किया गया है

उल्लेखनीय भूमिकाः उक्त जुआ रेड कार्यवाही दौरान थाना सिहोरा के निरीक्षक विपिन सिंह, सहायक उपनिरी. रामा सिंह धुर्वे, आरक्षक 49 संजीत मेश्राम, आर. 946 देवराज, आर. 766 सुजीत, आर. 2286 संतकुमार, आर. 1458 शुभम मिश्रा, आर. 2321 ललित मिंज, आर. 1774 पंकज पाण्डे, चालक आर. 675 शैलेन्द्र तिवारी की उल्लेखनीय भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *