जबलपुर….कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय द्वारा टास्क फोर्स मीटिंग में दिए निर्देशों के पालन में खनिज अमले द्वारा आज अंधमुख बाईपास और पाटन बायपास में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई ।जांच के दौरान दो डंपर मुरूम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर सुरक्षार्थ समीपस्थ पुलिस थाना में खड़ा कराया गया तथा दोनो वाहनों में अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा।इस कार्यवाही में खनि निरीक्षक श्री शिवपाल सिंह, श्री राकेश देशमुख व होमगार्ड के अमला शामिल रहा।

RELATED POSTS
View all