क्राईम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

February 20, 2025 | by janmatnews.co.in

जबलपुर…पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रदीप कुमार शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिंह राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 8 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी गोहलपुर श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक काले रंग की फुल स्वेटर एवं मेंहदी रंग का लोवर पहने पसियाना झिरिया कुआ के पास अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिये घूम रहा है सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रंाच एवं थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खड़ा दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सलीम अंसारी उर्फ बुल्ला उम्र 22 वर्ष निवासी पसियाना झिरिया कुआ के पास गोहलपुर बताया जो तलाशी लेेने पर लोवर के दाहने जेब में एक प्लास्टिक की पारदर्शी पॉलिथीन में मादक पदार्थ स्मैक रखे मिला, तौल करने पर 8 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 1 लाख रूपये की होना पाई गयी, जिसे जप्त करते हुये आरोपी सलीम अंसारी उर्फ बुल्ला के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका:- आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, आरक्षक रंजीत तथा उप निरीक्षक किशोर बागरी, प्रधान आरक्षक लवकेश, अरूण दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED POSTS

View all

view all