14 July 2026

गरुड़ दल ने आज कई खाद्य प्रतिष्‍ठानों में जांच कर की कार्यवाही

0


जबलपुर…..कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के पनीर एवं एनालॉग पनीर पर कार्रवाई करने के निर्देश पर गरुड़ दल पनागर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा आज बुधवार एवं गुरुवार को लगातार कार्रवाई करते हुए रांझी, कांचघर, समदडिया ग्रीन सिटी, विजयनगर, करोंदानाला, पनागर आदि विभिन्न स्थानों के रेस्टोरेंट, होटल, डेयरियों की जांच की गई। मौके पर पनीर के स्थान पर एनालॉग पनीर होने की जांच आयोडीन किट के माध्यम से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के केमिस्ट सौरभ गौतम द्वारा मौके पर ही की गई। समस्त व्यवसाईयों को आयोडीन टिंचर से जांच उपरांत ही पनीर क्रय करने के निर्देश दिए। साथ ही एनालॉग पनीर की खाद्य सामग्री निर्माण करने पर उनके मेनू में एनालॉग पनीर उपयोग करने संबंधी लिखित घोषणा करने केनिर्देश उपभोक्ताओं को सुनिश्चित कराने के लिए रेस्टोरेंट, होटल को मेनू कार्ड में उल्लेख करने के निर्देश दिए। रेस्टोरेंट, होटल, डेयरी संचालकों से पनीर की आपूर्ति स्थलों की जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संग्रहित की गई।
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि शहर में एनालॉग पनीर को पनीर के नाम पर विक्रय नहीं किया जावेगा। यदि एनालॉग पनीर का उपयोग किया जा रहा है, तो इसका स्पष्ट डिस्क्लोजर किए जाने की जवाबदेही खाद्य कारोबारकर्ता की होगी अन्यथा की स्थिति में ऐसा करते पाए जाने पर जप्‍ती एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई मौके पर ही दल द्वारा की जावेगी। उक्त कार्रवाई के तारतम में नायब तहसीलदार प्रजीत बांसोड़ के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा स्थित दीनदयाल चौराहा स्थित शारदा भोजनालय से पनीर, दही, समदड़िया ग्रीन सिटी स्थित नेक्स्ट डोर कैफे से कोल्डड्रिंक्स,रांझी स्थित लक्ष्मी डेयरी से पनीर, नर्मदा डेयरी कांचघर दही व पनीर के नमूने संगीत किया इसके अतिरिक्त एक दर्जन से अधिक संस्थानों में निरीक्षण कर उपयोग किया जा रहे पनीर का प्राथमिक परीक्षण आयोडीन टिंचर की मदद से किया गया। निरीक्षण के दौरान गढ़ा स्थित शिवानी डेयरी के दही में आयोडीन परीक्षण पर नीला रंग आने पर उसका रेगुलेटरी नमूना लिया एवं संस्थान में संग्रहित लगभग 10 किलोग्राम दही को विनष्टीकरण कराया गया।
गुरुवार को टीम द्वारा करोदानाला स्थित मदर डेयरी से पनीर दही खोवा के नमूने संग्रहित किये। अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छकर परिस्थितियों में दही निर्माण करते पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। परियट स्थित श्री राम डेयरी एवं दुग्ध संकलन केंद्र से सपरेटा दही के नमूने एकत्रित किए। हाईवे स्थित होटल ढाबों पर सस्ता पनीर प्रयुक्त होने की सूचना पर नेशनल हाईवे पनागर स्थित होटल रूद्राक्ष फैमिली रेस्टोरेंट से पनीर, रजवाड़ा फैमिली रेस्टोरेंट से पनीर के नमूने एकत्रित किए। पनीर निर्माण संग्रहण एवं विक्रय में स्वच्छता संबंधी विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि लाइसेंस प्रदर्शित न करने, फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड का प्रदर्शन न होने पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु भोपाल भेजा जाएगा। जांच में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *