खितौला पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ने   संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशे के सौदागर  को किया गिरफ्तार

0

  सिहोरा    खितौला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है।

गांजा तस्करी में पकड़ा गया 74 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस से बचने के लिए बुलेरो वाहन की छत पर गुप्त स्थान बनाया था। जिसके जरिए वह गांजे की तस्कर कर रहा था। कार्रवाई के दौरान 56 किलो 236 ग्राम गांजा कीमती लगभग सवा 11 लाख रूपए, मोबाइल, नगदी 4 हजार 200 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन जप्त किया है।

नट खुलते ही दंग रह गई टीम

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा ने बताया कि पान उमरिया की ओर से आ रही बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 1297 में बढी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा था। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की संयुक्त टीम ने दबिश देकर बुलेरो को रोककर चालक गजराज सिंह 74 वर्ष निवासी ग्राम लालपुरा थाना जबेरा जिला दमोह को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन की छत के नट आधे खुले मिले, नटों को खोलकर छत की चादर को उठाया गया तो टीम दंग रह गई। छत के नीचे भूरे रंगे के सैलो टेप से टेपिंग किये हुये पैकेट छोटे बड़े 35 रखे मिले। पैकिटों में कुल 56 किलो 236 ग्राम गांजा रखा हुआ था।

पूछताछ में यह बात सामने आ रही हैं कि खाजे की खेप उड़ीसा से लाई गई थी। किसने दी खेप, कहां

करता था सप्लाई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे थी। गांजे की खेप उड़ीसा से मिली पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही हैं कि उसे गांजे की खेप किसने

दी थी और अब उसने गांजे की कहां-कहां सप्लाई की है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री शर्मा शर्मा थाना प्रभारी श्री मति संगीता सिंह

के मार्गदर्शन में हुई। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी गजराज सिंह पूर्व में भी गांजे की तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed