किसानों की समस्याओं पर बैठक सोमवार को
जबलपुर…..किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने किसान संघों के पदाधिकारियों तथा कृषि से जुड़े विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक अब सोमवार 18 मई की शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। पूर्व में इस बैठक का आयोजन आज गुरूवार 14 मई को किया जाना तय किया गया था जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार सोमवार 18 मई को शाम 5 बजे आयोजित इस बैठक में गेहूं उपार्जन, उर्वरक की उपलब्धता एवं नहरों से सिचाई की व्यवस्था पर विस्तार से विचार विमर्श होगा। बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक जानकारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिये गये हैं।

