माननीय राष्ट्रपति महोदया के दिनॉंक 20/21-06-2026 के प्रस्तावित जबलपुर आगमन पर यातायात व्यवस्था
जबलपुर…… माननीय राष्ट्रपति महोदया के दिनॉंक 20/21 जून 2026 को जबलपुर आगमन प्रस्तावित है, जिनके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गैरीसन ग्राउन्ड सदर क्षेत्र मे योगा कार्यक्रम एवं रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय मे आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम मे सम्मिलित होने से उक्त कार्यक्रम के दौरान दिनॉंक 21.06.26 को यातायात /डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-

** -गैरीसन ग्राउन्ड सदर क्षेत्र यातायात व्यवस्था-**
***डायवर्सन- ** *
1-भारी वाहनों, यात्री बसें, लोडिंग वाहनों का डायवर्सन एकता मार्केट से होगा, जो एकता मार्केट से चूल्हागोलाई होकर शहर की ओर आ जा सकेगी। (प्रातः 05ः00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक)
2-पेन्टीनाका,सृजन चौक,यादगार चौक,टीआई क्रासिग की ओर से गैरीसन ग्राउन्ड की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों के लिये प्रातः 06ः00 बजे से 09ः00 बजे तक प्रतिबंधित (नो व्हीकल जोन) रहेगा।
3-मंडला की ओर से आने वाले वाहन पेन्टीनाका से डायवर्ट होकर समन्वय चौक होकर आगे की ओर जा सकेगें। जायसवाल पेट्रोल पंप से कटंगा, बंदरिया तिराहे को जाने वाला मार्ग चालू रहेगा।
-पार्किग व्यवस्था-
1- नर्मदा क्लब ग्राउन्ड गेट नंबर 01 – व्हीआईपी पार्किग ।
2- नर्मदा क्लब ग्राउन्ड गेट नंबर 02 -कार एवं टू-व्हीलर पार्किग।
3- आर.सी.एम. ग्राउन्ड -बस एवं कार तथा पुलिस एवं प्रषासन के समस्त प्रकार के वाहन।
4- मुर्गी मैदान ग्राउन्ड – बस पार्किग। *रानी दुर्गावती कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था*
डायवर्सन
1-रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय के सामने का मार्ग व्हीव्हीआईपी के आगमन एवं प्रस्थान के समय प्रातः 11ः00 बजे से 11ः45 बजे तथा दोपहर 12ः30 बजे से 1ः15 दोपहर तक सामान्य आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगा।
-पार्किग व्यवस्था-
1-गेट नंबर 01 – व्हीआईपी पार्किग व्यवस्था।
2-गेट नंबर 02 – व्हीव्हीआईपी प्रवेष द्वार ।
3-गेट नंबर 03 – आपातकालीन निकास द्वार व्यवस्था।
4-गेट नंबर 04 – कार/टू व्हीलर पार्किग
नोट
नीट की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थी एवं उनके परिजन परीक्षा केन्द्र जाने हेतु उपरोक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेगे। आम नागरिकों से अपील है कि व्हीव्हीआईपी माननीय राष्ट्रपति भारत सरकार एवं अन्य व्हीआईपीगणों के जबलपुर शहर मे आगमन के दौरान आमजन वैकल्पिक/परिवर्तित मार्गो का उपयोग कर यातायात को सुगम बनाने मे सहयोग प्रदान करें।
