8 July 2026


         खड़े वाहनों से बैटरी और डीजल हो रहे चोरी
सिहोरा ….सिहोरा डिवीजन के
अंतर्गत संचालित पुलिस थाना मझगंवा के अंतर्गत आने वाले
अनेक ग्रामों में इस समय चोर चुस्त पुलिस सुस्त की कहावत चरितार्थ होती दिख रही है पुलिस को चकमा देकर रात्रि कालीन गस्त के अभाव में चोर निडर होकर बेधड़क खड़े वाहनों से बैटरी और डीजल चोरी कर रहे है मझगवाँ के ग्रामीण इलाक़े में दिन प्रति दिन वाहन से बैटरी चोरी करने वाली गैंग का मनोबल बढ़ता जा रहा है ग्राम अगरिया टिकरिया दुबयारा प्रतापुर में खनिज परिवहन करने वाली गाडियो से रात में चोर बैटरी चोरी कर रहे है गोसलपुर के निकटवर्ती ग्राम बिजंइया निवासी ड्राइवर रोहित यादव ने थाने आकर लिखित शिकायत दी की उसके वाहन हाइवा क्रमांक एम.पी.20 जे.जे 2046 की बैटरी गत रात चोरों ने पार कर दी कुछ दिनो पूर्व ग्राम ढकरवाह से भी चोरों ने किसानों के एक दर्जन ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर ली थी बाहन मालिकों ने प्रशासन से बैटरी चोर गिरोह का पता लगाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *