11 July 2026

खाद्य विभाग की लापरवाही झांसी और खजुरी गांव में चालूनहीं हो पायी राशन दुकान

0


सिहोरा…. तहसील अंतगर्त सबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात भी खाद्य विभाग खजुरी और झांसी मे राशन दुकान शुरु नही करा पाया जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद हर ग्राम पंचायत में नवीन राशन दुकान खोलने के निर्देश को सिहोरा तहसील मे ठेंगा दिखाया जा रहा है झांसी एवं खजुरी ग्राम पंचायत में वर्षों पहले नवीन राशन दुकान खोलने की खाद्य विभाग द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई थी राशन दुकानों को संचालित करने के लिए पात्र चयनित महिला स्वः सहायता समूह को अधिकार पत्र खाद्य विभाग और सेल्समेन के बीच होने वाले अनुबंध पत्र धरोहर राशि अधिकार पत्र पीओएस मशीन इत्यादि होने के बाद भी महीनो गुजरने के बाद भी नए वित्तीय वर्ष प्रारंभ को हफ्ता गुजर गया इसके बावजूद भी इन दोनों गांव में राशन दुकान का संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से बोला गया वहीं समाचार पत्रों के माध्यम से विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया था परंतु न जाने खाद्य विभाग को इन दो गांव में राशन दुकान संचालन कराने में क्यों पसीना छूट रहा है जहां एक
और इन राशन दुकान के संचालन से प्रारंभ होने से ग्रामीणों को सहजता से राशन प्राप्त हो सकेगा जिले के अधिकारियों का कहना है की शीघ्र राशन दुकान प्रारंभ कर दी जाएगी परंतु राशन दुकान का संचालन कब प्रारंभ होगा यह एक दिव्य स्वप्न की तरह बनकर रह गया है क्षेत्रीय ग्रामीण का कहना है की अगर जल्द राशन दुकान हमारे गांव में प्रारंभ नहीं होती तो इस आशय की लिखित शिकायत जिला के मुखिया कलेक्टर दीपक सक्सेना से की जावेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *