राष्ट्रीय राजमार्ग 30 हाईवे पर छाया अंधेरा

April 11, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर ..राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जबलपुर-सिहोरा हाईवे पर गांधीग्राम बम्हौरी तिराहे ,गांधीग्राम नई बस्ती तिराहा,बरनू तिराहा  तक  सड़क के किनारे  तिराहों व चौराहों पर  लगाई गई  हाई मास्ट लाइट  लगभग एक महीने से बंद  हो गई है। जिसकी वजह से न केवल सड़क मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है बल्कि चौराहे,तिराहे व डायवर्सन मार्ग भी  अंधेरे में पड़े हुए हैं।
बस्तियों के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रकाश व्यवस्था हेतु सड़क के किनारे व सड़क के बीचो बीच  खंबे खड़े करके स्ट्रीट लाइट चालू की थी, परंतु यह प्रकाश व्यवस्था पिछले एक महीने से दम तोड़ती नजर आ रही है। पिछले महीने से स्ट्रीट लाइट बंद होने से सड़क पर घूप अंधेरा छाया रहता है। जिससे यात्रियों के मन में भय सताता रहता है। फोर लाइन के किनारे रहने बाले वाशिंदों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। केवल पहरेवा से सिहोरा, मोहतरा टोलप्लाज़ा के पास, व गोसलपुर थाने के पास लाइट चालू रहती है।

एक्सीडेंट जोन पर भी अँधेरा

हाईवे के गांधीग्राम-धमकी चौराहा, बरनू,जुझारी चौराहा एवम डायवर्सन पर अनेकों बार एक्सीडेंट हो चुके हैं।ये स्थल एक्सीडेंट जोन हैं फिर भी अंधकार छाया रहता है।अंधेरे में वाहन चालकों को वाहन की साइड बदलने में एक्सीडेंट का भय बना रहता है।

यहां की  स्ट्रीट लाइट पिछले 1 माह से बंद है अब आंधी तूफान और पानी के कारण अंधेरा और बढ़ जाता है,और तो और बसें गांव के अंदर नहीं जाती महिला यात्रियों को यही उतार देती है जिससे उनकी सुरक्षा में कभी भी कोई बड़ी चूक हो सकती है! जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है इस संबंध में  एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से शीघ्र प्रकाश व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है। 
चर्चा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा स्ट्रीट लाइट का विद्युत बिल जमा न करने के कारण विद्युत सप्लाई काट दी गई है।स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी डायवर्सन चौराहों पर होती है। यहां आमने सामने के वाहनों की तेज रोशनी के कारण पैदल चलने वालों कुछ नहीं दिखाई देता और घटना घट जाती हैं

RELATED POSTS

View all

view all