मोबाइल फोन का इस्तेमाल पीठासीन अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

April 19, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर….मतदान केन्द्र क्रमांक 173, विधानसभा 101- पनागर के पीठासीन अधिकारी श्री रतन कुमार चार्ज मेन व्हीकल कैरिज फ़ैक्ट्री को जबलपुर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. श्री रतन कुमार द्वारा मतदान केन्द्र के भीतर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल फ़ोन नम्बर *****51973 से वाटसअप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट किये गये हैं. शिकायत प्राप्त होने पर जाँच कराई गई. सेक्टर अधिकारी श्री हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर शिकायत सही होने की पुष्टि की. मतदान केन्द्र के मोबाइल फ़ोन का उपयोग वर्जित है. नियम का उल्लंघन करने के लिये पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर मतदान अधिकारी क्रमांक -1 को पीठासीन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. 

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी

RELATED POSTS

View all

view all