6 August 2026

क्राईम ब्रांच एवं सिहोरा पुलिस की कार्यवाही

0
IMG-20240825-WA0276.jpg

जबलपुर/सिहोरा…अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 1150 पाव देशी शराब कीमती सवा लाख रूपये की एवं परिवहन में प्रयुक्त मारूति ईको वैन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा की टीम द्वारा 02 आरोपी को 1150 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि आज दिनॉक 25-8-24 को क्राईम ब्रांच को मिली विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं सिहोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शराब दुकान के पास दबिश देते हुये मारूति ईको वैन क्रमांक MP-21CA-7668 को रोका गया, वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे दोनो ने नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम मुकेश दाहिया उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 सिहोरा एवं ड्राईवर के बगल मे बैठे व्यक्ति ने सुखमाल उर्फ शिव पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी ज्वालामुखी सिहोरा बताये, तलाशी लेने पर वाहन मे 23 पेटी में 1150 पाव देशी शराब कीमती लगभग सवा लाख रूपये की होना पायी गयी, जिसे ईको कार क्रमांक MP-21CA- 7668 सहित जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका:- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों को पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, मानस उपाध्याय, हरिशंकर गुप्ता, सुतेन्द्र यादव, नीरज तिवारी, सादिक अली, मन्नू सिंह, आरक्षक जय प्रकाश तथा थाना सिहोरा के उप निरीक्षक रामभुवन , उप सहायक उप निरीक्षक बी.आर. ठाकुर, आरक्षक रोहित जैन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *