11 July 2026

हनुमान जी महाराज मंदिर ट्रस्ट मुहांस की दान पेटियों की राशि की गणना 16मई को

0
Screenshot_2024-05-15-20-15-07-23_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6.jpg

कटनी (15 मई ) – तहसील रीठी के ग्राम मुहास स्थित सार्वजनिक श्री हनुमान जी महाराज मंदिर ट्रस्ट की दान पेटियों की दान राशि की गणना के संबंध में विगत दिवस आयोजित बैठक के दौरान ट्रस्टीगणों द्वारा सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार 16 मई 2024 को गणना की जानी है।

            अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रीठी ने सार्वजनिक श्री हनुमान जी महाराज मंदिर ट्रस्ट मुहांस तहसील रीठी के समस्त ट्रस्टीगण को गुरुवार 16 मई को प्रातः 11 बजे हनुमान जी महाराज मंदिर मुहास में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु सूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *