जुलाई से लागू होगे तीन नए कानून पुलिस कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

May 30, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी /स्लीमनाबाद ….संसद में पास किए गए तीन नए कानूनों को लागू करने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में एसपी अभिजीत रंजन की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों को तीन कानून तथा उसका पालन कराने के तरीके बताये गये।

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम एक जुलाई, 2024 से लागू होना है। इन तीन कानूनों को लागू करने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें तीन नए अधिनियमों के संबंध में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को जानकारी दी गई। एसपी श्री रंजन ने कहा कि तीन नए कानून पुराने कानूनों की जगह पर स्थान लेंगे। इसलिए इन कानूनों की जानकारी सभी पुलिसकर्मियों को होना जरूरी है। इन कानूनों का बारीकी से अध्ययन करें और लागू करने में मदद करें। एसपी श्री रंजन ने कहा कि इन कानूनों के बारे में आम लोगों को भी जानकारी होनी चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all