विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल 29 को करेगा विशाल भव्य मंचीय कार्यक्रम

August 22, 2024 | by janmatnews.co.in


            बैठक कर कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा
कटनी…… स्लीमनाबाद  आगामी जन्माष्टमी में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित होगा इसी तारतम्य में जिले के स्लीमनाबाद हरिदास पुर प्रखंड में भी आगामी 29 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करेगा आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने स्लीमनाबाद तिराहा में बने पवित्र स्थल बाबा गढ़ में बैठक का आयोजन किया जहां कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई बैठक में जिला मंत्री राहुल दुबे ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जानकारी देते हुए जिला मंत्री ने कहा की छेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र जी अपने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे ये पूरा कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित किया जा रहा है जो विशाल और भव्य तरीके से होना सुनिश्चित हुआ कार्यक्रम आस्था मैरिज गार्डन में संपन्न होगा मंचीय कार्यक्रम के समापन के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा

RELATED POSTS

View all

view all