सिहोरा रेलवे स्टेशन में आरपीएफ चौकी हुई बंद

March 21, 2025 | by janmatnews.co.in

                    सिहोरा वासियों में बड़ा आक्रोश

सिहोरा – पश्चिम मध्य रेल का प्रमुख स्टेशन सिहोरा की सुरक्षा अब भगवान भरोसे होने जा रही है क्योंकि रेलवे ने यहां पूर्व से स्थापित आर पी एफ पुलिस चौकी को बंद करने का फैसला ले लिया है। रेलवे के इस निर्णय से सिहोरा वासियों में खासा आक्रोश है।
जानकारी लगते ही नगरवासियों ने जबलपुर सांसद और सिहोरा विधायक से इस मामले में दखल देने की अपील की है। विद्युत हो कि सिहोरा रेलवे स्टेशन को भारत सरकार ने अमृत योजना में चयन किया है। जिसके कारण यहां व्यापक रूप से रेलवे के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में जब सिहोरा रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में चयनित किया गया है सुविधाओं के विस्तार की बजाय पूर्व से मिली हुई पुलिस सुरक्षा की सुविधा को छीन लेना समझ से परे है।सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार चौदहा ने बताया कि सांसद आशीष दुबे और सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के समक्ष पूरे मामले की जानकारी पहुंचा दी गई है।सिहोरा वासियों ने चेतावनी दी कि रेलवे ने सिहोरा स्टेशन से पुलिस चौकी बंद करने का अपना फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all