प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्‍टर श्री सिंह जबलपुर

October 28, 2025 | by janmatnews.co.in


जबलपुर….कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्‍ड स्‍तर के अधिकारी भी वीसी के माध्‍यम से इस बैठक में जुड़े थे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े विषयों से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि सड़कों की मरम्‍मत व सुधार, दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाने, स्‍कूलों की साफ-सफाई व पुताई, खाद्य पदार्थों की जांच व सैंपल, खाद्यान्‍न का उठाव व वितरण, खाद्यान्‍न दुकानों का सत्‍यापन, अन्‍नदूत योजना का क्रियान्‍वयन के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि जिन खाद्यान्‍न दुकानों में सत्‍यापन के दौरान खाद्यान्‍न में कमी पाई गई, वहां वसूली की कार्यवाही की जाये। इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश का स्‍थापना दिवस गरिमामय रूप से मनाया जाये, इसमें लोकतंत्र सेनानियों को आमंत्रित किया जाये। साथ ही समाज के सभी वर्गों की भागीदारी इसमें सुनिश्चित कराना है। बैठक में सांसद खेल महोत्‍सव व संभागीय कमिश्‍नर के द्वारा की जाने वाली समीक्षा के विषय वस्‍तु पर भी चर्चा की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने इस दौरान विभागवार लंबित पत्रों की समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। साथ ही सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों का निराकरण भी तत्‍परता से करें। उन्‍होंने पेंशन प्रकरण, एमडीएम व साझा चूल्‍हा, राशन उठाव, धान व कोदो कुटकी उपार्जन की तैयारी व इसके लिए एसएसजी को तैयार करने व उनकी ट्रेनिंग, खाद वितरण, नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, वन ग्रामों को राजस्‍व ग्राम में संपरिवर्तन तथा टेकहोम राशन आदि के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सभी शासकीय भवन हैं, उनमें विशेष रूप से स्‍कूल, आंगनवाड़ी, छात्रावासों में साफ-सफाई व सुरक्षा, के मापदंडो के साथ सेप्टिक टेंक की जांच करायें। उन्‍होंने कहा कि छात्रावासों में लाइट की समस्‍या को दूर करने के लिए भी प्रभावी कदम उठायें।

RELATED POSTS

View all

view all