बजट 2026 पर शैक्षणिक चर्चा सत्र का आयोजन

0

बजट 2026 पर शैक्षणिक चर्चा सत्र का आयोजन

शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2026 को “बजट पर चर्चा” विषय पर एक शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख प्रावधानों एवं उसके आर्थिक प्रभावों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सी.ए. आदित्य पारवानी रहे। उन्होंने आयकर, निगमीय कर, जीएसटी तथा बजट में विभिन्न क्षेत्रों के समावेश पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए बजट का व्यावहारिक एवं विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने युवा, किसान, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास एवं अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में सरकार की नीतियों एवं प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. डी. के. बघेल जी ने बजट 2026 के उद्देश्यों एवं उसके दूरगामी प्रभावों पर चर्चा की। वहीं बजट के द्वितीय चरण में अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. संदीप कुर्मी ने बजट की संरचना एवं उसके प्रमुख घटकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वाणिज्य विभाग से सुश्री रिया अग्रवाल ने बजट के संदर्भ में अधोसंरचना विकास, सुश्री भव्या विश्वकर्मा ने आयकर एवं निगमीय कर, डॉ माया उसरेठे ने बजट में महिला सशक्तिकरण एवं सुश्री रागिनी कुशवाहा ने शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कल्याण के विषय में अपने विश्लेषात्मक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री भव्या विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम के समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप कुर्मी एवं सुश्री रिया अग्रवाल, आयोजन समिति के सदस्य डॉ. माया उसरेटे, सुश्री भव्या विश्वकर्मा, सुश्री रागिनी कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
“बजट पर चर्चा” सत्र में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। सत्र में लगभग 85 विद्यार्थी उपस्थित रहे। चर्चा में बी.कॉम. (प्रथम वर्ष) से शक्ति चौहान, मुस्कान झारिया, नवीन विश्वकर्मा, सरस्वती बेन, संगम लोधी एवं मेघराज दुबे;
बी.कॉम. (तृतीय वर्ष) से शिवानी उपाध्याय, शैलजा असाटी, सुनील लूनिया, अंकिता राय, महिमा सोनी एवं प्रियांशु जैसवाल;
तथा एम.ए. (तृतीय सेमेस्टर) से स्नेहलता चक्रवर्ती ने बजट से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं समसामयिक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *