ए.वी किडीज विद्यालय में मनाया वार्षिक खेल दिवस, बच्चों ने दिखाया दमखम
जबलपुर/सिहोरा..……ए.वी किडीज स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व एम आई सी सदस्य नगर निगम सुभाष तिवारी जी डाॅ स्पर्श नायक सर (मल्टीस्पेशयलिटी हाॅस्पीटल) एवं अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाडी गौरव सिंधिया सर विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ आर के श्रीवास्तव सर, श्री भागवत आनंद जी (जबलपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष) ,अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाडी रीना सिंधिया मैम, एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र मुख्य शाखा प्रबंधक शिवांगी राॅय मैम विद्यालय प्राचार्या एवं उप प्राचार्य द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथियों द्वारा वार्षिक खेल समारोह का दीप प्रज्वलन व गुब्बारे द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के स्वागत गीत जैसे सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खेल प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं के लिए 50 मी, 75 मी व 100 मी दौड़ के अलावा रिले दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि में महापौर जगत बहादुर सिंह जी द्वारा खेल दिवस का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अपने संबोधन में खेल को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक बताया।


इस दौरान एक.वी किडीज विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति सरिता मुखर्जी मैम ने विद्यालय के शिक्षकों की बच्चों के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को, उत्साहवर्धन करने वाले दर्शक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अतिथियों एवं खेल प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया।
