अवैध रूप से डम्फर में परिवहन कर ले जायी जा रही चोरी की रेत जप्त
जबलपुर/सिहोरा……थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमति गाजीवती पुसाम ने बताया कि दिनॉक 7-5-26 गुरुवार को दौरान पैट्रोलिंग के देवनगर से बुढागर तरफ जा रहा रहा एक बिना नम्बर का डम्फर बुढागर तालाब की मेढ़ के पास मिला जिसका सामने का भाग सफेद एवं बॉडी पीले कलर की जिसमे M G T लिखा एवं बाडी के बराबर अवैध रेत भरी हुई थी जिसे रोकने पर चालक वाहन से उतर कर मौके से तत्काल भाग गया । उक्त डम्फर मे भरी रेत चोरी से बेईमानी पूर्वक प्राप्त कर अवैध परिवहन करना पाये जाने पर डम्फर चोरी की रेत सहित जप्त करते हुये आरोपी चालक के विरूद्ध धारा 303(2),317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधि.एवं 77/177 एमव्हीएक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।


