11 July 2026

देवालयों में जल ढारने और पूजन अर्चन करने लगेगा श्रद्धालुओं का तांता

0

सिहोरा….चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मंगलवार को देवालयों में माता को जल ढारने और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। नगर के सिद्ध स्थल दुर्गा कंकाली मंदिर के अलावा ज्वालामुखी मंदिर, बूढ़ी माई, पर्वत वासिनी मंदिर खितौला में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी हो गई। घट स्थापना के साथ ही आदिशक्ति की उपासना में भक्त 9 दिनों तक रत हो जाएंगे। घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ पूजन पाठ का क्रम शुरू हो जाएगा।

तोरण द्वार सजाकर हिंदू नव वर्ष का होगा स्वागत

चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नव वर्ष नव संवत्सर का भी शुभारंभ होगा। हिंदू नव वर्ष के स्वागत के लिए घरों को तोरण द्वार से सजाया जाएगा। लोग घर घर पहुंच कर सभी को हिंदू नव वर्ष एवं नव संवत्सर की शुभकामनाएं देंगे।

देवालयों में होगी घटस्थापना, प्रज्वलित माता की अखंड ज्योत

चैत्र नवरात्र पर देवालयों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना होगी। मां दुर्गा के नौ रूपों के पूजन और अर्चन के साथ माता की अखंड ज्योत भक्तों द्वारा प्रज्वलित की जाएगी।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक घर घर जाकर सभी को हिंदू नव वर्ष एवं नव संवत्सर की शुभकामनाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *