अनुपस्थित शिक्षक के हस्ताक्षर कर रहा अतिथि विभाग मौन

December 17, 2023 | by janmatnews.co.in

IMG-20231216-WA0291.jpg

सिहोरा-शिक्षा विभाग और उसके कुछ शिक्षक अपने अलग ही कारनामों और काम के प्रति नकारापन के लिए अलग तरह से ही सुर्खियों में रहते हैं कुछ लोग राजनीतिक आड़ में काम नही करना चाहते तो कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं जो बिना उपस्थिति के ही वेतन पा रहे हैं। ऐसे ही एक मामला जबलपुर जिलांतर्गत माझौली विकासखंड के संकुल केंद्र इंद्राना अंतर्गत शासकीय एकीकृत हाई स्कूल गौरा नैगई का सामने आया है। जहां की प्रभारी प्राचार्य आशा वर्मा द्वारा प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक जगदीश सोनी के विद्यालय में देर से आने पर एवं अनुपस्थित रहने पर विद्यालय के ही अतिथि शिक्षक नीरज सिंह द्वारा जगदीश सोनी के बदले उनके कालम में हस्ताक्षर किए जाते हैं जिसके बाद शिक्षकान पंजी की फोटो उपस्थित ग्रुप में भेज दी जाती है।

 वही विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने नाम सामने न लाने की बात करके बताया कि शाला की प्रभारी प्राचार्य आशा वर्मा द्वारा प्राथमिक शिक्षक जगदीश सोनी के दिनाँक 9 नबम्बर 20 नवंबर एवं 21 नबम्बर को अनुपस्थित रहने पर उनके कॉलम में शाला में कार्यरत अतिथि शिक्षक नीरज सिंह से हस्ताक्षर कराए गए हैं जिसे कोई भी देख कर समझ सकता है।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में उपस्तिथि देना होता है

      शिक्षकों के समय पर विद्यालय पहुंचने की जानकारी देने के लिए संकुल प्रचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्राना विकासखंड मझौली जिला जबलपुर के प्राचार्य राकेश कुमार सोनी द्वारा नवाचार करते हुए संकुल स्तर पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए उपस्थित ग्रुप बनाकर सुबह 11:00 बजे के पहले इस ग्रुप में शिक्षक पंजी की फोटो भेजने के लिए संकुल के समस्त प्रभारियो को आदेशित किया था। किंतु कुछ विद्यालयों के शिक्षक उक्त आदेश की अवहेलना कर रहै हैं। 

 👉शिकायत के बात भी नही होती कार्यवाही

     जबकि प्रभारी प्राचार्य आशा वर्मा के उक्त कारनामे की जानकारी जब शाला में पदस्थ अन्य शिक्षकों को नियम विरुद्ध हस्ताक्षर कराने की जानकारी लगी तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए सभी शिक्षकों ने संकुल प्राचार्य से इसकी शिकायत भी की थी , किंतु संकुल प्रचार्य द्वारा दिनांक 9 दिसम्बर को शाला का निरीक्षण करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। जिससे विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विभाग के उच्च अधिकारियों को उक्त कारनामे की जानकारी देते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

RELATED POSTS

View all

view all