शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा में वार्षिक स्नेह-सम्मेलन संपन्न

0

सिहोरा….शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा में वार्षिक स्नेह-सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों तथा एन.सी.सी. में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक प्रो. पंजाबराव चंदेलकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका सिहोरा की अध्यक्ष माननीय श्रीमती संध्या दिलीप दुबे तथा जनपद पंचायत सिहोरा की अध्यक्ष माननीय श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री उपस्थित रहीं। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री राजा मोर एवं सदस्य श्री विनोद खत्री ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत शॉल एवम् श्रीफल भेंट कर किया। तत्पश्चात डॉ. सुनु आर. के. मैथ्यू ने संस्थान की वार्षिक प्रगति-रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. नीता तिवारी ने किया।

इस अवसर पर आई.क्यू.ए.सी. ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ डॉ. अंकित द्विवेदी, श्री गौरव द्विवेदी एवं डॉ राहुल शर्मा को प्रदान किया गया। शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदी विभाग एवं रसायन शास्त्र वुभग को संयुक्त रूप से‘सर्वश्रेष्ठ विभाग’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ। सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एन.सी.सी. इकाई को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों आकांक्षा लोधी, रुपाली पांडे और अंजलि यादव कक स्वर्ण पदक तथा प्रत्येक उपाधि में सर्वोच्च अंक हेतु प्राचार्य पदक सहित अन्य पदकों से अलंकृत किया गया।

सर्वेश्रेष्ठ कैडेट सीनियर डिवीजन का पुरस्कार संतोष कुमार बढ़ई को तथा सर्वेश्रेष्ठ कैडेट सीनियर विंग का पुरस्कार मीनू दुबे को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में संस्था का प्रतिनिधित्व करने के लिए आशु चौधरी को पुरस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का उत्सव बनकर महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *