(LIC) सिहोरा शाखा में आज से कामकाज ठप

0

विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वानसिहोरा
सिहोरा….अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज, 12 फरवरी 2026 को एलआईसी (LIC) के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों और सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। सिहोरा शाखा के कर्मचारी रमेश बिरहा ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्थानीय स्तर पर भी हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कर्मचारी पूरी एकजुटता के साथ इसमें शामिल होंगे।
*इन प्रमुख मांगों को लेकर है विरोध…
डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा जारी विवरण के अनुसार, कर्मचारी मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर सरकार और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं
भर्ती की मांग: एलआईसी में क्लास III और IV कैडर में तत्काल नई भर्ती की जाए।,
पेंशन योजना: सभी एलआईसी कर्मचारियों को 1995 की पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया जाए।
निजीकरण का विरोध: बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई (FDI) की अनुमति और पीएसजीआई (PSGI) कंपनियों के निजीकरण के प्रस्ताव का कड़ा विरोध।
श्रम कानून: अमानवीय श्रम संहिताओं को रद्द करने और प्रबंधन के एकपक्षीय रवैये को सुधारने की मांग।
संवाद: कर्मचारी और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर यूनियनों के साथ सार्थक और संरचित संवाद स्थापित किया जाए।
“एकता ही हमारी शक्ति है”….
विज्ञप्ति में बताया गया है कि कर्मचारी “एकता ही हमारी शक्ति है” के नारे के साथ सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। रमेश बिरहा ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी वाजिब मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया जाता, तब तक संगठन अपना विरोध जारी रखेगा। इस हड़ताल के कारण कल एलआईसी के कार्यालयीन कार्यों और ग्राहकों से जुड़े लेन-देन पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *