पनागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को दी गई बधाई
जबलपुर /पनागर…..शासन के आदेश के अनुक्रम में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पनागर से रामेशवरम मदुरई, तीर्थ यात्रा हेतु चयनित 08 हितग्राहियों की यात्रा दिनांक 19 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 फरवरी 2026 को आगमन करेगी यात्रा के पूर्व नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में प्रदीप पटैल भीम भैया अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद पनागर एवं सर्वेश मिश्रा पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष रोहित यादव, मुकेश वंशकार, पार्षद ऋतुराज तिवारी के द्धारा चयनित 08 हितग्राहियों के नाम विजय कुमार रजक/नोने लाल, लक्ष्मी बाई दाहिया/ पुन्नू लाल, बृजेश दाहिया /पुन्नू लाल, नीमा बाई कुशवाहा/ तुलसीराम, रमेश प्रसाद/ खलबल, अशोक कुर्मी/पूरण लाल, रामदास, बुद्धू लाल/ मीनाबाई विशवकर्मा / रामदास,
को फूल.मालाएं पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक यात्रा मंगलमय हो की शुभकॉनाऐं दी गई। शासन के द्धारा यात्रियों सुगंम, सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं के साथ तीर्थ दर्शन कराऐं होने की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के अवसर पर, योजना प्रभारी विलायत हुसेन, योजना लिपिक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, अमित वर्मा, अविनाश पटेल, पूनम बर्मन, राजेश सोनी, संतोष वर्मा, मनोज पटेल, कृष्ण कुमार तिवारी, बालकदास कुशवाहा, विरेन्द सैनी, नरेश सैनी, एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे है। सभी यात्रियों की मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की गई।


