क्राईम ब्रांच एवं सिहोरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 26 किलो 978 ग्राम गांजा जप्त
3 महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

गांजा कीमती लगभग 13 लाख 48 हजार 900 रूपये
जबलपुर/सिहोरा….पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा की टीम द्वारा 26 किलो 978 ग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को पकडा गया है। थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्काे ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मनसकरा तिराहे में कुछ महिलायें एवं 2 पुरूष, थैला व पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये हुये कटनी तरफ से जबलपुर की ओर जाने के लिये बस से उतरने वाले है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा की संयुक्त टीम द्वारा मनसकरा तिराहे में दबिश दी रोड किनारे मुखबिर कें बताये हुलिये की 3 महिलायें थैला व बैग लिये एवं 2 पुरूष पिट्टू बैग टंागे खडे दिखे, जो पुलिस को आत देख भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर सभी ने अपने नाम क्रमशः 1-नंदनी देवी गढवाल पति स्व. संतोष गढवाल उम्र 37 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पास भानतलैया, 2- कामिनी बैन पति सुरेन्द्र बेन उम्र 27 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल, 3-वैष्णवी उर्फ जया बेन पति विक्रम बेन उम्र 24 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती सुहागी अधारताल , 4-अजय प्रजापति पिता रोशन लाल प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी मिढासन गोसलपुर, 5-दीपक चौरसिया पिता प्रमोद चौरसिया उम्र 30 वर्ष निवासी गॉधीग्राम गोसलपुर बताये। जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दीपक चौरसिया लिये हुये थैले के अंदर 3 पैकिट में, अजय प्रजापति पिट्ठू बैग के अंदर 5 पैकिट में, वैष्णवी उर्फ जय बेन थैले मे 3 प्लास्टिक की पन्नी में , कामनी बैन लिये हुये लेडिज बैग के अंदर 3 पॉलीथीन के अंदर तथा नंदनी लेडिज बैग के अंदर 3 पैकिट में गांजा रखे मिले , तौल करने पर कुल 18 किलो 83 ग्राम गांजा होना पाया गया । उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध मे आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गांजा उडिसा से लाना स्वीकार करते हुये बताया कि कुछ दिन पूर्व उडिसा से 20 किलो गांजा लाकर कुसनेर निवासी सोनू उर्फ विष्णु पटेल को दिया था। टीम द्वारा कुसनेर स्थित सोनू उर्फ विष्णु के घर पर दबिश दी विष्णु पटेल उर्फ सोनू उम्र 44 वर्ष घर पर मिला जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर घर के अंदर टेबिल के नीचे मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 8 किलो 895 ग्राम गांजा होना पाया गया। सभी आरोपियेां के कब्जे से कुल 26 किलो 978 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 13 लाख 48 हजार 900 रूपये का जप्त करते हुए सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक आनंद, हितेन्द्र, आशुतोष, जय प्रकाश, महिला आरक्षक नीलम, थाना सिहोरा के उप निरीक्षक भोलाराम ठाकुर, उप निरीक्षक नन्हेलाल रजक, उप निरीक्षक ज्योति खैरवार, आरक्षक जय प्रकाश अंकित, शुभम, पकंज, गोकुल, संदीप पाण्डे, पूर्णचंद, महिला आरक्षक ज्योति काछी की सराहनीय भूमिका रही।
