वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर हो जबलपुर एयरपोर्ट: मंत्री राकेश सिंह का मुख्यमंत्री से अनुरोध
जबलपुर……मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट कर जबलपुर एयरपोर्ट का नामकरण वीरांगना मां रानी दुर्गावती के नाम पर किए जाने का अनुरोध किया।
मंत्री श्री सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा कि रानी दुर्गावती का इतिहास और योगदान प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने आग्रह किया कि जबलपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा जाना उचित होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने की अपेक्षा जताई।

