महाकुंभ प्रयागराज तीर्थ जा रहे श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन पानी, चाय की व्यवस्था

0

             मानव सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य धर्म है
सिहोरा….महाकुंभ प्रयागराज तीर्थ जा रहे श्रद्धालुओं के विगत 10.02.2025 से   निशुल्क भोजन पानी  चाय की व्यवस्था सिहोरा के समीप  बजरंग बाडा के पास नेशनल हाइवे 30 में जारी

भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल मझौली के अध्यक्ष  औऱ कुछ विशेष ग्राम पंचायतों के संयोजन में प्रारम्भ की गई यह पहल न केवल तीर्थयात्रियों को राहत प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा दे रही है। यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं इस सेवा को और अधिक प्रेरणादायक बना रही हैं। इस तरह की सामाजिक पहल अन्य लोगों को भी सेवा कार्य के लिए प्रेरित कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल मझौली के अध्यक्ष  रामकृष्ण पटेल के अनुसार, तीर्थयात्रियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
इस पावन पुण्य कार्य मे मझौली पाटन विधानसभा के विधायक अजय बिश्नोई मझौली विधानसभा की ग्राम पंचायत खलरी, महगवां ,पहरूआ, छपरा,बरगी,डूडी धनगवा,मड़ई, हरदुआ  कला,बड़खेरा, गांधीगंज नादघाट बंधा हरदुआ शामिल थी 

उक्त जानकारी देते हुए गांधीगंज सरपंच परमानंद प्रजापति ने  बताया कि यह पुण्य कार्य  28 फरवरी 2025 तक लगातार जारी रहेगा इस पुण्य कार्य  में इनका रहा योगदान परमानंद प्रजापति बबलू नलिन पटेल,सोनेसिह , रतन पटेल सुखदेव पटेल शंकर लाल चक्रवर्ती संतोष पटेल  रविकांत मिश्रा आशीष वीरु शुक्ला वीरन यादव,अनिल पटेल,आनंद भैया जी सेन  मिथिलेश मिश्रा शैलू साहू विवेक पटेल रविकांत यादव का  सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *