कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
जबलपुर….कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह व अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने आज विद्यार्थियों के साथ पुलिस लाइन में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक “हर घर तिरंगा, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” के थीम पर नारे लगाये और लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली में स्वतंत्रता के उत्सव के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया।

