गौ पालक अपने गौवंशो को सड़को में न छोड़े- कलेक्टर श्री सक्सेना जबलपुर
August 4, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…..कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने सभी गौपालकों से कहा कि वे अपने गौवंशो को सड़को में न छोड़े। सड़कों पर गौवंश घूमने से दुर्घटना की आशंका होती है। विशेष रूप से रात्रि के समय सड़कों पर गौवंश होने पर दुर्घटनाएं होती है और यातायात भी बाधित होता है, अतः उन्होंने कहा कि लोग अपने-अपने गौवंशो को अपने गौशाला में रखे, वहीं उन्हें चारा-भूसा खिलाए,जिससे गौवंश की सुरक्षा के साथ दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यदि सड़कों में गौवंश विचरण करते या बैठे मिलते है, तो उन्हें गौशालाओं में भेजने की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही कहा इसमें सभी लोग सहयोग करें और रोड सेफ्टी के उपायों का पालन करें।
RELATED POSTS
View all