समाज का विश्वास अर्जित करना ही जनअभियान परिषद की

0

मोहन नागर (राज्यमंत्री दर्जा) उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जनअभियान

जबलपुर /पनागर……म.प्र.जनअभियान परिषद संभाग जबलपुर के द्वारा आज संभाग स्तरीय समीक्षा आयोजित हुई। आयोजित बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर,परिषद के अशासकीय सदस्य सरदार अजीत सिंग सीटू, राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल,श्री अमिताभ श्रीवास्तव उपनिदेशक विशेष रूप से उपस्थित रहे समीक्षा बैठक में संभाग जबलपुर के समस्त जिला समन्वयक एवं विकासखंड समन्वयकों ने जिलों और विकासखंडों ने अपने जिलों में किये गए कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,जिस पर उपाध्यक्ष जी ने एक एक विकासखंडो पर चर्चा भी की। परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने समन्वयकों सम्बोधित करते हुए कहा की म.प्र.जन अभियान परिषद सामाजिक सरोकार की समस्त विषयों पर शासन एवं जन आकाक्षाओं के अनुरूप अभिनव कार्य किये किये हैं जिनका प्रभाव समाज जीवन में परिलक्षित हो रहा है जैसे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पूरे प्रदेश में 2200 से अधिक वावड़ियों का जीर्णोद्धार व साफ-सफाई करते हुए वावड़ी उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जिससे समाज में जल (कुआँ, वावड़ी ) के प्रति संवेदना जागृत हुई। माटी-गणेश सिद्ध गणेश स्थापना के कार्यक्रमों से मूर्तिकारों एवं बाजारों में मिट्टी गणेश का प्रचलन बढ़ा नवाकुर सखी हरियाली यात्रा से पर्यावरण (पेड़-पौधों) को लेकर जागरूकता, संवेदनशीलता तथा मातृ शक्ति की सहभागिता बढ़ी। स्वदेशी अभियान से स्वदेशी भाव का जागरण हुआ.. आगामी समय में मान. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सभी 23 हजार ग्राम पंचायतो व 55 हजार ग्रामो तक परिषद का नेटवर्क खड़ा किया जावेगा, जिसमे सीएमसीएलडीपी, नवांकुर सखी,युवा अभियान के साथ-साथ नवांकुर, प्रसफुटन एवं सामाजिक संगठनों का संयोजन किया जावेगा, जिसके लिए परिषद ने नर्मदा समग्र, विवेकानंद केंद्र, स्वदेशी जागरण मंच एवं दीनदयाल संस्थान से ओएमयु किया गया है। अंत में उन्होंने कहा की समाज का विश्वास अर्जित करना ही हमारी सफलता है जिसके लिये हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
समापन सत्र में परिषद के अशासकीय सदस्य श्री सरदार अजीत सिँह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की परिषद का नेटवर्क सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी है जिसका प्रभाव सर्व दूर दिखाई दे रहा है जिसमे परिषद के मैदानी अमले की कड़ी मेहनत है। उपनिदेशक श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी ने अपने विचार रखते संस्कार केंद्र, आचार्य प्रशिक्षण,सृजन योजना व स्वदेशी मेला के साथ साथ गौ संरक्षण हेतु गौ पालकों को जोड़कर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मंच को आशाश्वत किया की आपके निर्देशन और मार्गदर्शन में हम सभी की ओर विश्वास दिलाते हैं की संभाग की हमारी टीम बेहतर कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *