थाना पनागर अंतर्गत महिला की हुई अंधी हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
घटना का विवरण

जबलपुर/पनागर..… में दिनांक 12-1-26 को ग्राम मुड़िया नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन ताम्रकार हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुॅचे जहां एक महिला का शव पड़ा था मौके पर उपस्थित मृतिका के पति श्याम धुर्वे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हाड़ापानी थाना कुण्डम ने बताया कि वह खेती किसानी एवं मजदूरी करता है उसकी पत्नी सुलोचना के साथ ससुर ज्ञानी के बताने पर राजेश पोल्ट्रीफार्म में रहकर काम कर रहा है दिनांक 10-1-26 की शाम लगभग 4 बजे उसकी पत्नी सुलोचना पनागर बजार करने के लिये अकेली गयी थी रात लगभग 8 बजे तक वापस नहीं आने पर उसने सास, ससुर को बताया तथा पत्नी की तलाश आसपड़ोस एवं रिश्तेदारी में की कोई जानकारी नहीं मिली थीं दिनॉक 12-1-26 को सुबह लगभग 10 बजे किसी अज्ञात महिला का शव मुड़िया नहर के पास मिलने की जानकारी मिलने पर सास ससुर के साथ मुड़िया नहर के पास जाकर देखा उसकी पत्नी सुलोचना धुर्वे उम्र 30 वर्ष मृत हालत में मुड़िया नहर के अंदर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी जिसे उसने चादर से ढक दिया था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव छिपाने के उद्देश्य से नहर के अंदर शव को डाल दिया।
घटित हुई घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई, सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव, एफएसएल अधिकारी श्री अजय सिंह एवं फिंगर प्रिंट निरीक्षक श्रीमति रेखा बरकड़े घटनास्थल पर पहुॅचे, वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शव पंचानामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 238(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटित हुयी घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गयी।
गठित टीम द्वारा घटना स्थल आने जाने वाले रोड में लगे सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज चैक किये गये। मिले फुटेज पर ज्ञात हुआ कि श्रीमति सुलोचना धुर्वे दिनांक- 10.01.2026 को पनागर बाजार आयी थी और एक लाल रंग के जैकेट पहने हुए व्यक्ति के साथ पनागर में शाम लगभग 5 बजे पनागर बाजार में घूमते हुए दिखायी दी तथा एक पीले रंग के आटो में उसी व्यक्ति के साथ बैठकर ग्राम नयागांव की ओर जाते हुए दिखायी देने पर लाल रंग के जैकेट पहने हुए व्यक्ति की पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि श्रीमति सुलोचना धुर्वे दिनॉक. 10.01.2026 को पनागर बाजार हरि उर्फ मुकेश परस्ते के साथ पनागर बाजार में घूम रही थी एवं हरि उर्फ मुकेश परस्ते के साथ ही पीले रंग के आटो में बैठकर ग्राम नयागांव में शाम लगभग 6 बजे उतरी थी जिसके बाद सुलोचना धुर्वे किसी को दिखायी नहीं दी है ।
दिनांक 12.02.2026 को तलाश करते हुये हरि उर्फ मुकेश परस्ते को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि मुकेश परस्ते के दोस्त मोनू उर्फ महेश मार्काे के साथ सुलोचना धुर्वे के अवैध सम्बंध थे और मोनू उर्फ महेश मार्काे के कहने पर दिनांक- 10.01.2026 को पनागर से शराब एवं मुर्गा खरीदकर सुलोचना धुर्वे को लेकर अपने खेत मालिक लखन पटेल के खेत में बने पम्प हाऊस के कमरे पर लेकर गया था जहॉ हरि उर्फ मुकेश ने सुलोचना धुर्वे से शारीरिक सम्बंध बनाने की बात कही जिस पर सुलोचना धुर्वे के द्वारा मना कर दिया गया था कुछ समय बाद दोस्त मोनू उर्फ महेश भी पम्प हाऊस के बने हुए कमरे में आया और उनके द्वारा मुर्गा पार्टी की गयी तथा शराब का सेवन किया गया । मोनू उर्फ महेश के द्वारा कमरे में सुलोचना धुर्वे के साथ शारीरिक सम्बंध बनाए गए मोनू उर्फ महेश के शारीरिक सम्बंध बनाने के बाद हरि उर्फ मुकेश के द्वारा सुलोचना धुर्वे से जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाए गए शारीरिक सम्बंध बनने के बाद सुलोचना धुर्वे के द्वारा यह कहने पर कि तुमने मेरे साथ गलत काम किया है इसकी जानकारी मैं अपने परिवारजनों तथा पुलिस को दूंगी तो दोनो भयभीत हो गये तथा पकड़े जाने के डर से तत्काल हरि उर्फ मुकेश के द्वारा श्रीमति सुलोचना का गला दबाया गया और मोनू उर्फ महेश के द्वारा सुलोचना के दोनो हाथ पकड़े गये सुलोचना के छटपटाने पर मोनू उर्फ महेश के द्वारा श्रीमति सुलोचना के गले को पैर से दबाने पर श्रीमति सुलोचना की मृत्यु हो गयी, पकड़े जाने के डर से लाश छुपाने के उद्देश्य से दोनो नेे घटना स्थल से कुछ दूरी पर ग्राम मुड़िया की सूखी नहर शव को फेंक दिया तथा काले रंग का बैंग एवं साड़ी, चप्पल चुल्हें में जला दिये।
आरोपी की निशादेही पर मृतिका की चूड़ी के टुकड़े, जले हुए बैंग के अवशेष, राख तथा आरोपी द्वारा घटना के दिन पहने हुए लाल रंग की जैकेट एवं मोबाईल भी जप्त करते हुये आरोपी हरि उर्फ मुकेश को 13/02/26 को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
प्रकरण का अन्य आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्काे की तलाश करते हुये दिनॉक 12.02.2026 की रात्रि में थाना लाए जाने के दौरान थाना में मोनू उर्फ महेश मार्को उल्टी करने लगा जिसे तत्काल सीएचसी पनागर ले जाया गया था जहां पर डियूटी डॉक्टर के द्वारा पूछताछ करने पर मोनू उर्फ महेश मार्काे के द्वारा बताया गया कि पुलिस को घर की ओर आता हुआ देखकर पकड़े जाने के डर से घर में रखी हुई खेत में चारा नष्ट करने वाली कीटनाशक दवा दो ढक्खन पी लिया हूं । जिसे सीएचसी पनागर के डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रिफर करने पर आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्काे को इलाज हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर के द्वारा आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्काे का हालत समान्य होना बताया है किन्तु बेहतर स्वास्थय के लिए एडमिंट रखा गया है।
उल्लेखनीय भूमिका
अंधी का हत्या का खुलासा करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, उप निरीक्षक आकाश सिंह राजपूत, उप निरीक्षक प्रियंका मेहरा, सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, वीरेंद्र सिंह, संजय मिश्रा ,आरक्षक विवेक चौधरी, द्वारिका मिश्रा, दिलीप गुप्ता की सराहनीय भूमिका
