सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर सिहोरा पुलिस द्वारा की बड़ी कार्यवाही

0

सिहोरा.. थाना प्रभारी द्वारा बताया गया की प्रार्थी शिवम कुमार श्रीवास द्वारा थाना प्रभारी सिहोरा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम मैं एक व्यक्ति द्वारा किसी अन्य जगह का वीडियो उपयोग कर सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई शीर्षक का इस्तेमाल करते हुए फर्जी वीडियो वायरल करके सिहोरा में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया आवेदक शिकायत को निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को थाना प्रभारी सिहोरा द्वारा गंभीरता से लिया जाकर तत्काल अपराध क्रमांक 159/ 26 धारा 66d आईटी एक्ट, 223 बी bns के तहत FIR दर्ज करते हुए इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की सरगर्मी से टीम गठित कर तलाश की गई। तलाशी के दौरान मुखबिर एवं साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी के धारक की पहचान हुई जो आरोपी अजय सिंह राजपूत पिता अनिल सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी ग्राम पटना रोड थाना बहोरीबंद जिला कटनी का होना पाया गया जिसको आज दिनांक 8 3.2026 को गिरफ्तार कर आरोपी के मोबाइल फोन की जप्ती एवं कठोर कार्रवाई उपरांत माननीय जेएमएफसी महोदय सिहोरा की न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी सिहोरा द्वारा बताया गया है कि जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतत निगाह रखी जा रही है इसके साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार कि गलत पोस्ट या भड़काने वाले कंटेंट उपयोग या पोस्ट ना करें यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके ऊपर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जावेगी।
उल्लेखनीय भूमिका :- निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को, वरिष्ठ आरक्षक नीरज चौरसिया, आरक्षक देवराज पटेल आकाश सोनकर , संदीप पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *