सामाजिक समरसता संत यात्रा का पोंडा मझौली प्रखंड में प्रवेश भव्य स्वागत
सिहोरा…..विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे महाकौशल प्रांत में निकाली जा रही सामाजिक समरसता संत यात्रा का विगत दिवस पोंडा मझौली प्रखंड में प्रवेश हुआ जिसमें सभी समाज के वर्गों द्वारा जगह जगह लोगों ने उत्साह पूर्वक बढ़ चलकर के यात्रा का स्वागत किया इसी क्रम में पोंडा पचपेड़ी तिराहा में जिला सरपंच संगठन के उपाध्यक्ष सरपंच दीपक साहू द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर सभी साथियों सहित स्वागत किया गया,और जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई के नारों के साथ सबको संकल्प दिलाया गया कि हम सब एक और एक रहेंगे, छुआछूत को खत्म करेंगे, यात्रा में चले रहे राष्ट्रीय कथा वाचक परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी का आशीष वचन प्राप्त हुआ


सामाजिक समरसता प्रमुख संतोष चौबे सचिन पांडे जिला मंत्री अर्जुन कुशवाहा जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा रामस्वरूप , श्रवण सोनी आशीष साहू सरपंच हरसिंगी अरविंद पटेल कान्हा पांडे अजय पटेल आदि कार्यकता यात्रा में शामिल रहे
