जिले में अब तक 85हजार 32मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित

May 13, 2024 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2024-05-14-03-25-00-97_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6.jpg

  74 हजार 212 मैट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका परिवहन

   उपार्जन कार्य में तहसील बहोरीबंद अव्वल

कटनी … रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए जिले की समस्त तहसीलों में स्थापित 85 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सोमवार 13 मई तक की अवधि में कुल 85 हजार 32 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जाकर 74 हजार 212 मैट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने शेष गेहूं का शीघ्र परिवहन करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में उपार्जन का कार्य जारी है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपार्जित उपज का अविलंब परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में आवक रजिस्टर संधारित करने के साथ ही उपार्जन केंद्रों के लिये जारी नीति-निर्देशों के तहत केंद्रों में छन्ना, पंखा, मॉइश्चर मीटर, परखी, तिरपाल एवं कृषकों के बैठने के लिए छायादार व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही राजस्व, खाद्य विभाग के अधिकारियों को निरंतर भ्रमण कर खरीदी केन्द्रों में कार्य का जायजा लेने के निर्देश दिए है।

उपार्जन एवं परिवहन कार्य में बहोरीबंद फिर अव्वल

जिले की समस्त तहसीलों में किये जा रहे उपार्जन कार्य में सोमवार 13 मई की स्थिति में तहसील बहोरीबंद निरंतर बढ़त बनाए हुए है। तहसील बहोरीबंद में अब तक कुल 4400 किसानों से 28 हजार 31 मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन कार्य किया जा चुका है इसमें से 25 हजार 314 मैट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर काबिज तहसील ढीमरखेड़ा मे 3777 किसानों से 21 हजार 531 मैट्रिक टन गेंहूं का उपार्जन किया जाकर 19 हजार 668 मैट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है।

  तीसरे नंबर पर तहसील स्लीमनाबाद द्वारा 1268 किसानों से कुल 8 हजार 730 मैट्रिक टन गेंहूं का उपार्जन किया जाकर 8 हजार 327 मैट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। वहीं चौथे नंबर पर तहसील विजयराघवगढ़ में 1214 किसानों से 8 हजार 473 मैट्रिक टन की खरीदी की जाकर 6 हजार 25 मैट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। इसी प्रकार पांचवे नंबर पर तहसील बरही द्वारा 1158 किसानों से 5 हजार 741 मैट्रिक टन उपार्जित किया जाकर 3 हजार 772 मैट्रिक टन गेंहूं का परिवहन भी किया जा चुका है।

            छठवे नंबर पर तहसील रीठी द्वारा 970 किसानों से 5 हजार 320 मैट्रिक टन की खरीदी उपरांत 4 हजार 665 मैट्रिक टन का परिवहन कार्य किया जा चुका है। वहीं  सातवे नंबर पर तहसील बड़वारा में 724 किसानों से 3 हजार 777 मैट्रिक टन की खरीदी उपरांत 3 हजार 198 मैट्रिक टन का उपर्जन के साथ ही तहसील कटनी में 13 मई की स्थिति में कुल 542 किसानों से 3 हजार 429 मैट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जाकर 3 हजार 225 मैट्रिक टन गेंहू का परिवहन भी किया जा चुका है।

RELATED POSTS

View all

view all