छोटे चार पहिया वाहनों का निकलना हुआ बंद
सिहोरा….. सिहोरा तहसील के गोसलपुर निकटवर्ती एन.एच. 30 बरनू तिराहा से सिलुवा टिकरिया पहुंच मार्ग में जहां एक और जगह-जगह गड्ढे हैं वहीं खमरिया गांव में स्थित धान मिल के पास यह जानलेवा गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है अब इस मार्ग से भारी भरकम गड्ढे के कारण छोटे चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है इस संबंध में पूर्व में भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया परंतु संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया क्षेत्रीय निवासी अनिल दत्त तिवारी संजय सिंह दीपक पटेल दिलीप साहू शैलेष पटैल राजीव पटेल सतीश सिंह राजपूत ने बताया की इस
भारी भरकम गड्ढे मे छोटे वाहन पूरे समा जाते हैं इस गड्ढे में गहराई अधिक होने के कारण कार के चेंबर टकरा रहे हैं जिससे वाहनों में टूट-फूट भी हो रही है वहीं बड़े वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है वही इस गड्ढे की मरम्मत के संबंध में लोगों ने बताया की अब जिला कलेक्टर से मिलकर चर्चा की जावेगी

RELATED POSTS
View all