रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेशमझगवां मे बडा आयोजन
September 27, 2024 | by janmatnews.co.in
सिहोरा….जिला पंचायत जबलपुर के अंतर्गत जनपद पंचायत सिहोरा की पंचायत में मझगंवा मे
मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार क्रमबद्ध तरीके से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वच्छता लक्षित इकाई ( CTU)की साफ सफाई की गई साथ ही रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा जितेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम में कन्या शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित थी
ग्राम पंचायत सचिव सरपंच पंचगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं जन अभियान परिषद से राजेश पटेल मनोज श्रीवास्तव उपयंत्री ब्लॉक समन्वयक संतोष पठारिया स्वच्छ भारत मिशन आशीष जैन ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद ग्राम पंचायत के स्वच्छता कर्मी एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे

RELATED POSTS
View all