33/11 के व्ही उप केंद्र का लोकार्पण

November 18, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा…..आर डी एस एस योजना के अंतर्गत जबलपुर ग्रामीण वृत्त सिहोरा संभाग के मझौली वितरण केंद्र अंतर्गत नवीन विद्युत उपकेंद्र केंद्र देवरी पीपल 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का लोकार्पण सोमवार को  सांसद  आशीष दुबे के मुख्य अतिथि, विधायक  अजय बिश्नोई की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि श्रीमती विद्या दिनेश चौरसिया जी ,  राजेश सिंह ठाकुर जी , जबलपुर (संचा./संधा.) के अधीक्षण अभियंता श्री नीरज कुचिया  की उपस्थिति में हुआ 

लोकार्पण के अवसर पर उपकेंद्र  के ऊर्जीकृत होने से माननीय सांसद  द्वारा क्षेत्र के किसान उपभोक्ताओं को खेती एवम घरेलू उपभोक्ताओं को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला  साथ ही आसपास के क्षेत्र से उपस्थित हुए लाभान्वित ग्रामीण जन एवं सम्मानीय उपभोक्ता 

माननीय विधायक  द्वारा बिजली क्षेत्र में हो रहें विकास कार्यों की सराहना की   अधीक्षण अभियंता जबलपुर ग्रामीण ने  उपकेंद्र के ऊर्जीकृत  होने से देवरी पीपल , मझौली क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुदृढ़ होने की जानकारी दी ।।

कार्यक्रम का संचालन सिहोरा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अमित विश्वकर्मा द्वारा किया गया 

RELATED POSTS

View all

view all