मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान :-

January 12, 2025 | by janmatnews.co.in

सोमवार को 43 ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे शिविर
जबलपुर…..मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप केन्‍द्र और राज्‍य शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्‍यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्‍य से चलाये जा रहे मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत सोमवार 13 जनवरी को जिले की 43 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिला पंचायत से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत सोमवार 13 जनवरी को जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत कटरा बेलखेड़ा, सिमरिया, बरौदा छेड़ी, रमखिरिया, बरोदा (हडा), खजरी एवं कैथरा में शिविर लगाये जायेंगे। जनपद पंचायत शहपुरा में ग्राम पंचायत सेमरा, बड़खेडा़, बिजौरी, भिड़की, गंगई, बगरई एवं खुलरी में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जनपद पंचायत कुंडम में ग्राम पंचायत कुंडम, सदाफल, बैरागी, जैतपुरी एवं हाड़ीपानी में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जनपद पंचायत मंझौली में ग्राम पंचायत खुडा़वल, रिवझा, पोड़ी कला, अन्‍घोरा, पडरिया, महगवां एवं पड़वार में शिविर लगाये जायेंगे। जनपद पंचायत सिहोरा के ग्राम पंचायत अगरिया, खिटौला (खमरिया), कुश्‍यारी, प्रतापपुर एवं भाटादोन में शिव‍िर आयोजित किये जायेंगे। जनपद पंचायत पनागर में ग्राम पंचायत तिलगाव, मोहारी, पिपरिया बड़खेरी एवं सुन्‍दरपुर में शिविर लगाये जायेंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत जबलपुर में ग्राम पंचायत सिलुआ, सालीवाड़ा, खम्‍हरिया, बिलहरी, मनखेड़ी, डूंडी एवं सगड़ा झपनी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
ग्राम पंचायत स्‍तर पर लगाये जा रहे इन शिविरों के माध्‍यम से विभिन्‍न विभागों की 34 हितग्राही मूलक योजनाओं एवं 11 लक्ष्‍य आधारित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जायेगा तथा 63 सेवाएं प्रदान की जायेंगी।

RELATED POSTS

View all

view all