11 July 2026

स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी करने बेटी ने गोल्ड़ मेडल पाया

0
IMG-20240222-WA0330.jpg

सिहोरा / नगर में पूर्व में संचालित A कॉमर्स कोचिंग के संचालक स्व श्री अविनाश मनोचा की सुपुत्री कशिश मनोचा ने कॉमर्स का गोल्ड मैडल हासिल कर पिता की इच्छा पूरी की तथा पूरे मनोचा परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है।
ज्ञात हो कि सिहोरा में कॉमर्स किंग के नाम से पहचाने जाने वाले श्री अविनाश मनोचा का अचानक हृदयघात से निधन हो गया था । फिर उनके ही पढ़ाए विद्यार्थियों द्वारा कॉमर्स कोचिंग का संचालन किया जाने लगा। आज उनकी बड़ी बेटी कशिश मनोचा ने सेंट एलाशियस कॉलेज जबलपुर में सर्वाधिक अंको के साथ कॉमर्स का गोल्ड मैडल हासिल किया।
कशिश मनोचा श्रीमती प्रीती मनोचा की पुत्री एवम् शहर के प्रतिष्ठित खाद बीज व्यापारी श्री मुनीश मनोचा एवम् श्री सुभाष मनोचा की भतीजी हैं। इस उपलब्धि पर मनोचा परिवार एवं नगर के सभी लोगों ने कशिश मनोचा के उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाईयां दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *