आबकारी विभाग सिहोरा की कार्यवाही

0


सिहोरा….शुक्रवार को मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय,संग्रहण एवं परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत एवं जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर श्री संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन वृत्त सिहोरा थाना खितोला अंतर्गत सकरी, मरहा एवं सिहोरा थानांतर्गत नया मोहल्ला में अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गई जहां पर कुल 15 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं लगभग 450 kg महुआ लाहन बरामद कर महुआ लाहन का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया ,म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,(च )के तहत प्रकरण दर्ज किए गये।
कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी,आबकारी मुख्य आरक्षक नेकलाल बागरी एवं आबकारी आरक्षक सुरेंद्र जायसवाल, संतलाल मरावी, अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी, फूल सिंह ऐंटिआ एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *