सिहोरा मंडी में ग्रीष्मकालीन सीजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक,

0

            तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर
सिहोरा…….कृषि उपज मंडी समिति सिहोरा के सभाकक्ष में आज दिनांक 22 मई 2026 को मंडी सचिव की अध्यक्षता में तुलावटी (तौल कर्मियों) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन को ध्यान में रखते हुए तौल प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाना रहा।
बैठक के दौरान तौल में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने एवं किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। मंडी सचिव ने सभी तुलावटियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तौल कार्य पूरी ईमानदारी, सटीकता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर मंडी सचिव श्रीमती सविता धुर्वे, मंडी निरीक्षक खेमकुमार पनिका सहित मंडी के समस्त तुलावटी बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने एवं मंडी संचालन को सुचारु रूप से चलाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णयों का समर्थन करते हुए आगामी सीजन में नियमों के पालन का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *