उपभोक्ताओं के गैस सिलेण्डर अपने घर में असुरक्षित तरीके से रखने वाले हाकर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

0

  6 घरेलू एवं 4 व्यवसायिक गेैस सिलेण्डर तथा 47 गैस बुक जप्त जबलपुर/….थाना भेडाघाट में दिनॉक 13-3-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग की टीम के साथ क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मिले व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम झिन्ना मोहल्ला मीरगंज भेडाघाट बताया जो उक्त मकान में 6 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 4 व्यवसायिक सिलेण्डर तथा कई उपभोक्ताओ के नाम के कुल 47 गैस की बुक रखी मिली। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि सुनील पटेल दीप गैस एजेन्सी संजीवनी नगर गुलौआ चौक में हाकर का काम करता है जिसके द्वारा ग्राम झिन्ना मीरगंज, आमा हिनौता, कूडन, शिल्पी नगर, तथा भेडाघाट के उपभोक्ताओं के नाम के 47 गैस बुक अपने घर मे ंरखा था। जांच पर सुनील पटेल द्वारा उपभोक्ताआंे के गैस सिलेण्डर अपने घर में असुरक्षित तरीके से अपने घर में रखा पाये जाने पर कलेक्ट्रर कार्यलय शाखा खाद्य विभाग के श्री कुंजन सिंह राजपूत के लिखित प्रतिवेदन पर सुनील पटेल के विरूद्ध धारा 3, 7(3) ई.सी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *