विजय नगर चौपाटी से तीन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जप्त.
जबलपुर…….रसोई गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर सख्ती से लगाम लगाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही रविवार को भी जारी रही।

संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के नेतृत्व में विजय नगर चौपाटी में की गई आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही में व्यावसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर तीन घरेलू रसोई सिलेंडर जप्त किये गये हैं। वहीं, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आधारताल नीतू बागरी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में जय प्रकाशनगर आधारताल से हॉकर के निवास से दो व्यावसायिक एवं एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर तथा आधारताल में ही अग्रवाल स्वीट्स से एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को जप्त किया गया है।
