हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल वाहन रैली कल

0


सिहोरा…..हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल एंव भव्य वाहन रैली का आयोजन कल 2 अप्रैल गुरुवार को किया गया है । जो सुबह 08,30 बजे बाबा शाला से प्रारंभ होकर मझौली बायपास,गाढिया मोहल्ला,
झंडा बाजार,आजाद चौक,गौरी तिराहा,नया बस स्टैंड से वापस बाबा शाला पहुंच कर कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार,काल भैरव चौक,महावीर चौक,मैना कुआं,हरदौल मंदिर,बाबाताल से पेट्रोल पंप तिराहा,फोर लेन,पहरेवा कृषि उपज मंडी,
खितौला बाजार,रेलवे फाटक से पान उमरिया रोड, पुलिस थाने के सामने, पर्वत वासनी खेर मां मंदिर से मंझगवा बायपास होकर,नरसिंह मंदिर,बारा मोहल्ला,तुलसी मानस मंदिर से पुनः रेलवे फाटक, खितौला बस स्टैंड,पेट्रोल पंप तिराहा से बाबाताल होते हुए पुराना बस स्टैंड सिहोरा में महा आरती एवं विशाल भंडारा प्रसादी के साथ हिंदू महाकुंभ के रूप में संपन्न होगी सम्पूर्ण रैली मार्ग को झंडों से सजाया गया है साथ ही समापन स्थल को भव्यता देने का प्रयास समिति द्वारा किया गया है l
समिति ने युवाओं,बुजुर्गों के साथ हिंदू समाज के हर वर्ग से,हर वार्ड की दुर्गा उत्सव समिति से , सभी सामाजिक,धार्मिक,व्यवसायिक संगठनो से इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से सम्मिलित होने का आव्हान किया है। मातृशक्ति के द्वारा वाहन रैली में पुष्प वर्षा की जायेगी। समिति ने बताया रैली में सबसे आगे पवन पुत्र का वाहन कटआउट सहित चलेगा साथ ही अपील की है कि रैली में कोई भी व्यक्ति तलवार आदि लेकर ना चले साथ ही झंडा केवल बांस में लगाकर चले,लोहे या स्टील के पाइप का उपयोग बिल्कुल ना करे। इसी तरह ज्वालामुखी चौराहा में स्थित हनुमान मंदिर में भी 2 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने सभी से पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *