न्यायाधीश गण की विदाई और स्वागत समारोह सम्पन्न
सिहोरा….सिविल न्यायालय सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश श्री सुधांशु सिन्हा जी एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव जी का सिहोरा न्यायालय से स्थानांतरण हो जाने के कारण उनका विदाई समारोह एवं सिहोरा न्यायालय मे स्थानांतरण होकर आये नवागत न्यायाधीश श्री संतोष कोल साहब, न्यायाधीश विशाल रिछारिया जी,न्यायाधीश श्रीमति रुपा मिश्रा जी एवं न्यायाधीश श्रीमति हिमांशी भारद्वाज का अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सचिव आनंद मणि त्रिपाठी,सहसचिव आशीष ब्योहार, ग्रन्थपाल आलोक बयौहार, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल, कार्यकारिणी सदस्य आनंद पटेल,अभय नारायण मिश्रा,उत्तम सोनी,साकेत पिडिहा और रविशंकर पटेल राकेश मणि त्रिपाठी ने सभी सम्मानीय न्यायाधीशगण का पुषपहार से स्वागत कर सम्मान पत्र प्रदान किया और सभी नवागत न्यायाधीश को अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस द्वारा सभी अधिवक्तागणो को परिचय करवाया उसके उपरांत न्यायाधीशो ने अपना परिचय दिया और बार और बैंच की महत्ता पर प्रकाश डाला और अंत मे अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मे सभी ए.डी.पी.ओ.और बडी संख्या अधिवक्तागण मौजूद थे


