नीट परीक्षा : ट्रैफिक अथवा वीवीआईपी मूवमेंट से परेशानी हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क.जबलपुर

0

jablpur…21 जून को जबलपुर में आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा के दिन यदि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था या वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी परीक्षार्थी अथवा अभिभावक को असुविधा होती है, तो वे तत्काल इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

जारी सूचना के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम के लिए निरीक्षक मनीष राय के मोबाइल नंबर 98261 85759 तथा डीएसपी वैघनाथ प्रजापति के मोबाइल नंबर 94253 89328 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसी प्रकार कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम का नंबर 0761-2624350 जारी किया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी के मोबाइल नंबर 9406759078 और तहसीलदार नीलिमा राजलवाल के मोबाइल नंबर 9685054923 पर भी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले रवाना हों और किसी भी असुविधा की स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *