अग्नि शमन यंत्र पुराने न हों, समय पर रिफिल भी कराये – एसपी जबलपुर

May 1, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…पुलिस अधीक्षक आदित्‍य प्रताप सिंह ने बैठक में मौजूद होटल संचालकों से कहा कि उन्‍हें अपनी होटलों में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित तौर पर जांच कर यह देखना होगा कि वे चालू हालत में रहें। उन्‍होंने फायर सेफ्टी उपकरणों के चलाने के लिए स्‍टॉफ की ट्रेनिंग पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होटलों में लगे फायर सेफ्टी उपकरण पुराने नहीं होने चाहिए, उनकी समय पर रिफलिंग कराई जाये। उन्‍होंने कहा कि होटलों के स्‍मोक डिटेक्‍टर अनिवार्य रूप से लगाये जाये ताकि धुआं उठते ही सायरन बज उठे और फौरन आवश्‍यक कदम उठाये जा सके। पुलिस अधीक्षक ने होटलों में फायर सेफ्टी के लिये आयोजित की जाने वाली मॉकड्रिल की सूचना प्रशासन और पुलिस को देने के निर्देश भी होटल संचालकों को दिये। उन्‍होंने होटलों में शादी विवाह जैसे समारोह के आयोजन के दौरान विधुत साज-सज्‍जा तथा आतिशबाजी में भी सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश भी दिये।

RELATED POSTS

View all

view all